तमिलनाडु में आज से 'विजय युग' की शुरुआत, राज्यपाल ने थलपति विजय को दिलाई सीएम पद की शपथ, 13 मई को फ्लोर टेस्ट, राज्य में पहली बार बनी गैर द्रविड दल....
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में टीवीके प्रमुख विजय को पद की शपथ दिलाई.
चेन्नई:तमिलनाडु में आखिरकार पहली बार गैर द्रविड़ दल की सरकार बन गई. राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में टीवीके प्रमुख विजय को पद की शपथ दिलाई. विजय के साथ कुल 9 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही राज्य में पहली बार किसी गैर-द्रविड़ दल की सरकार बन गई. टीवीके की सरकार बनते ही ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) के परंपरागत वर्चस्व का अंत हो गया.

राज्यपाल आर्लेकर ने विजय के नए मंत्रिमंडल को भी पद की शपथ दिलाई। विजय के मंत्रिमंडल में बुस्सी एन आनंद, आधव अर्जुन, के ए सेंगोट्टैयन, एस कीर्तना के अलावा के जी अरुणराज, पी वेंकटरमणन, सी टी आर निर्मल कुमार, ए राजमोहन और के टी प्रभु शामिल हैं। नए मंत्रिमंडल में एस कीर्तना के रूप में एक महिला मंत्री शामिल हैं। विजय के 13 मई तक या उससे पहले विधानसभा में विश्वास मत के जरिए बहुमत साबित करने की संभावना है।
विजय ने शनिवार को राज्यपाल आर्लेकर से मुलाकात कर उन्हें वीसीके (विदुथलाई चिरूथईगल काची) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) से मिला समर्थन पत्र सौंपा। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें मुख्यमंत्री नियुक्त किया। वीसीके और आईयूएमएल के पास दो-दो सीट हैं। राज्यपाल ने समर्थन को लेकर विजय से करीब एक घंटे तक बातचीत की।
13 मई को फ्लोर टेस्ट की संभावना
राज्यपाल आर्लेकर ने विजय को 13 मई या उससे पहले विश्वास मत हासिल करने का समय दिया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रविवार को विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। दोनों पार्टियों के समर्थन को मिलाकर तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) की सीट की संख्या अब 234 सदस्यीय विधानसभा में 120 हो गई है। लोकभवन की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, संविधान के प्रावधानों के तहत राज्यपाल आर्लेकर ने विजय को मुख्यमंत्री नियुक्त किया।
dhananjaykumarroy